हवालबाग ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने संभाला कांग्रेस के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यभार

27 नवंबर 2021 शनिवार के दिन हवालबाग की ब्लाक प्रमुख बबिता भाकुनी पत्नी हवालबाग पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी को कांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह कार्यभार कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने अध्यक्ष नेड्डा डिसूजा की संतुति पर सौपा। बबीता भाकुनी ने कांग्रेस के हित में काफी अच्छे कार्य किए है उन्होंने पिछले कई समय से कई महिलाओं को कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया है।

उनकी इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पितांबर पांडे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि रमेश भाकुनी, विधानसभा युवा अध्यक्ष दिनेश नेगी, किसान संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश बोरा, शिवराज नयाल सहित कई कांग्रेसियों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी। तथा उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के लोगों ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, तथा कांग्रेस हाईकमान व अन्य लोगों का आभार जताया।