Uttarakhand:- राज्य में अभिनव देशवाल और अंकित ध्यानी को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

उत्तराखंड राज्य में अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा, राष्ट्रीय खेल दिवस पर उनका सामान होगा। उत्तराखंड खेल विभाग ने खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है और युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल तथा स्टार धावक अंकिता ध्यानी को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होने वाले समारोह में दोनों खिलाड़ियों के साथ कई अन्य खेल प्रतिभाओं और प्रशिक्षकों को भी राज्य के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। अभिनव को वर्ष 2025 और अंकिता को वर्ष 2024- 25 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग द्वारा इसकी घोषणा कर दी गई है और 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply