Uttarakhand:- राज्य में कैबिनेट ने अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी….. ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट ने अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को मंजूरी दे दी है और भारत में ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। कैबिनेट में पास प्रस्ताव के अनुसार पूर्व अग्निवीरो को रोजगार दिलाने के लिए 6 सदस्यीय अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। अग्निवीर रोजगार से संबंधित प्रस्ताव पास होने पर मुख्यमंत्री द्वारा खुशी जताई गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार पूर्व अग्नि वीरों को रोजगार देने के लिए सेल का गठन होगा और सेल में एक उपनिदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे जो संविदा पर रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह निर्णय उन वीरों के प्रति सम्मान ,कृतज्ञता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है उन्होंने कहा कि यह सेल रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार और अन्य क्षेत्रों में मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी।

Advertisements

Leave a Reply