कैंची धाम मेला 2026:- तपती धूप में भी कम नहीं हुआ श्रद्धालुओं का हौसला….इतने हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में बीते सोमवार को तपती धूप के बीच मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। कैंची धाम में सोमवार सुबह 5:00 बजे बाबा नीम करौरी महाराज को भोग लगाने और मंदिर के द्वार खोलने के साथ ही मेला शुरू हो गया और इस तपती धूप में 80000 से अधिक श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने मालपुआ का प्रसाद भी ग्रहण किया। कैंची धाम मेले में न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं बीते शनिवार से ही धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था सोमवार की सुबह 4:00 बजे से देर रात 8:00 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली है और पुलिस प्रशासन ने भी इस बीच काफी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ड्यूटी करी और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके भरपूर प्रयास किए गए।

Advertisements

Leave a Reply