भाजपा नेता हत्याकांड:- रातों-रात 25 मुस्लिम परिवारों ने छोड़ा घर…. मस्जिद पर भी लगा ताला….पढ़े पूरी खबर

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्याकांड के बाद क्षेत्र में काफी तनाव का माहौल है भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद बैरागीवाला मेंभड़के बवाल ने गांव की तस्वीर बदलकर रख दी है। इस हिंसा, आगजनी और तनाव के चलते 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ दिया वे लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए, घर पर ताला लगाकर 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रातो – रात चले गए और गांव के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के बाद भी लोगों में भय है और असुरक्षा तथा दहशत का डर उन्हें सता रहा है। भाजपा नेता की मौत के बाद गांव में बड़ी संख्या में बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए स्थानीय लोग भी सड़क पर आए और भीड़ मस्जिद की ओर बढ़ी जिसे पुलिस ने मुश्किल से रोका कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के मकान पर कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि सुबह 10:00 बजे तक कार्यवाही नहीं होने पर वह स्वयं कदम उठाएंगे इसके बाद आरोपियों के दो घरों में आग भी लगा दी गई और इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिश्रित आबादी वाले बैरागीवाला में सामान्य जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है लोग बुरी तरह भयभीत हैं और सामान्य स्थिति होने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisements

Leave a Reply