
उत्तराखंड राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है उत्तराखंड में जूनियर अस्सिटेंट और स्टेनोग्राफर समेत 398 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी हो चुका है। नैनीताल हाई कोर्ट के अधीन सिविल और फैमिली कोर्ट में जूनियर अस्सिटेंट तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 पर्सनल असिस्टेंट के कुल 398 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और स्नातक पास उम्मीदवार 22 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 जून 2026 से आवेदन शुरू हो जाएंगे और 6 जुलाई 2026 तक अंतिम आवेदन की तिथि रखी गई है।आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही किया जाएगा और जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए व अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से आनी चाहिए वही अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट रखी गई है इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है तथा अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300, एससी-एसटी व दिव्यांग के लिए 150 रुपया रखा गया है।


