गरुड़ – आज पंचास तिराहे से बैजनाथ तिराहे तक निकलेगी महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

गरुड़ (बागेश्वर ) । महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को गरुड़ में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वाल्मीकि समुदाय के पर्यावरण मित्रों की ओर से आयोजित शोभायात्रा सुबह 11 बजे पंचास तिराहे से शुरू होकर बैजनाथ तिराहे तक जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और मां काली सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अध्यक्ष शिवम वाल्मीकि ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Advertisements

Leave a Reply