
उत्तराखंड के नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां लालकुआं पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गई जिसके चलते दो युवकों की मौत हो गई, दोनों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में भी शोक की लहर है। लालकुआं से किच्छा की ओर स्कूटी में दो युवक जा रहे थे और ऐसे में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 21 वर्षीय चेतन बिष्ट और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट की मौत हो गई। चेतन काठगोदाम और दीक्षित भवाली निवासी था। इस घटना के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया मगर एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और दूसरे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





