
उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में दिव्यांगों व बुजुर्गों को अलग से दर्शन कराने की व्यवस्था बनाई गई है। बीकेटीसी ने इसके लिए नई व्यवस्था बनाई है अब बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पहली बार बद्री केदार मंदिर समिति दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए यह व्यवस्था कर रही है इसके लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। अब तक ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं थी जिसके चलते उन्हें घंटो लाइन में लगना पड़ता था जिससे कि दिव्यांगों व बुजुर्गों को काफी समस्या भी होती थी मगर अब उनके लिए यह नई व्यवस्था बनाई गई है जिसके लिए एसओपी तैयार हो गई है। इस व्यवस्था के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आधार कार्ड दिखाना होगा इसके बाद उन्हें दर्शन कराए जाएंगे और जल्द ही यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी।


