
उत्तराखंड राज्य में आज फिर से बारिश ने तबाही मचाई है भारी बारिश के चलते टिहरी में लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है दोपहर बाद टिहरी में मौसम बदला और तेज बारिश हुई जिससे कि जौनपुर ब्लाक में धनोल्टी तहसील क्षेत्र के नौगांव में अचानक तेज बारिश के चलते दुकानों में पानी घुस गया जिससे कि काफी नुकसान हुआ। सड़क में भी मलबा एकत्रित होने से हाईवे काफी देर तक अवरुद्ध रहा। तेज बारिश के चलते कई दुकानों में पानी घुस गया बारिश का सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ और तीन से चार बजे के बीच तेज बारिश के चलते लोगों को काफी नुकसान पहुंचा किसी के घर तो किसी की दुकान में पानी घुसने से सामान खराब हो गया और लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
Advertisements


