चंपावत:- प्रतियोगिता के दौरान भाला लगने से छात्र की मौत….. सदमे में परिवार

उत्तराखंड राज्य के चंपावत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर गोरलचौड़ खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता हो रही थी इस दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई जिसके बाद छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था इसी दौरान कालेज के सभी छात्र पूरे जोश के साथ खेल रहे थे और ऐसे में खेल गतिविधियों के दौरान साथी खिलाड़ी का भाला लगने से 18 वर्षीय छात्र सोमेंद्र सिंह को चोट लग गई इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर वहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सबका रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply