Uttarakhand:- सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान अफसरो की लापरवाही से नाराज हुए मुख्यमंत्री…. दी चेतावनी

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की गई, इस दौरान वह अफसरो की लापरवाही के चलते काफी नाराज हुए, अफसरो की लापरवाही को देखते हुए उन्होंने चेतावनी दी। जानकारी के मुताबिक अफसरो ने 22000 शिकायते जबरन बंद कर दी और मुख्यमंत्री का कहना था कि जिस अफसर ने जनता की शिकायत जबरन बंद कर दी उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर जनता की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर शिकायतों को जबरन बंद करने की कार्यवाही न करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दूरभाष संख्या नहीं है बल्कि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री द्वारा अफसरो को चेतावनी दी गई और जनता की शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply