धाम यात्रा 2026:- 80% पूरा हुआ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम….जानिए कैसी चल रही हैं तैयारियां

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले हैं और ऐसे में पैदल मार्ग पर बर्फ के ढेर जमा है जिससे कि यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है मगर उससे पहले ही सुरक्षा बलों के तैनाती पर काम में लगे श्रमिकों ने 80% बर्फ हटा दी है। बर्फ हटाने का कार्य 80% तक पूरा हो गया है। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच निर्माण कार्य अंतिम चरण में है बर्फ हटाने और पुनर्निर्माण तथा मरम्मत के कार्य ने गति पकड़ ली है। 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं और उससे पहले ही सुरक्षा बलों की तैनाती में काम पर लगे श्रमिकों ने जी तोड़ मेहनत करके 80% बर्फ साफ कर दी है और गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच मार्ग आवाजाही के लिए खुल चुका है।

Leave a Reply