
उत्तराखंड राज्य के चंपावत में जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू हो गया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट का संचालन किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से देहरादून से कंपोनेंट यूनिट का शुभारंभ किया। इसके संचालन के बाद रक्त की भी बचत होगी और चंपावत की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर किया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा यहां पर रिक्त पदों को भरने की बात भी कही गई है।
Advertisements


