Uttarakhand:- राज्य में चार धाम यात्रा की तरह शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण…. नई व्यवस्था लागू करने की चल रही तैयारी

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा की तर्ज पर शीतकालीन दर्शन के लिए भी पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। चार धाम यात्रा की तर्ज पर शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी पर्यटन तथा प्रशासन के पास होगी। शीतकालीन यात्रा का डाटा तैयार होगा। आगामी 16 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे और इसके साथ ही चार धाम यात्रा भी 6 माह के लिए स्थगित हो जाएगी इसके बाद शीतकाल में चारों धामों की पूजा अर्चना उनके प्रवास स्थलों पर होती है जहां पर श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। ऐसे में शीतकालीन दर्शन के लिए भी यात्रा को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तैयार करने के लिए नई व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है। पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल के अनुसार चार धाम यात्रा के बाद प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि शीतकालीन यात्रा में कम भीड़ के चलते पंजीकरण अनिवार्य नहीं होगा मगर इस व्यवस्था से सुरक्षा के लिए लिहाज से श्रद्धालुओं की जानकारी और डाटा तैयार होगा।

Advertisements

Leave a Reply