
उत्तराखंड राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है राज्य में 10 आईएएस और 20 पीसीएस यानी कि 30 अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। बुधवार देर शाम सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से तबादलों के लिए आदेश जारी किए गए और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तबादले किए गए। आदेश के अनुसार इस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का पद भार हटा दिया गया है वह अपर सचिव कृषि के पद पर सेवाएं देंगी और देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है उनकी जगह देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस दीपक सैनी को बनाया गया है जो कि अभी तक पिथौरागढ़ के सीडीओ थे। इस तरह अपर निदेशक शहरी विकास प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है और आईएएस अनामिका की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के जिम्मेदारी उन्हें दी गई है तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी मिली है इस तरह से राज्य में 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले देखने को मिले हैं।



