
उत्तराखंड राज्य में नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है अब राज्य के बैंकों में सरकारी पैसा नही पड़ा रहेगा इसके लिए कोषागार से भुगतान होगा। प्रदेश सरकार केंद्र के लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली की तर्ज पर नई व्यवस्था लागू कर रही है इसके तहत राज्य पोषित योजनाओं के बिलों का भुगतान अब एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के जरिए कोषागार से होगा इस व्यवस्था से सरकारी पैसा बिना इस्तेमाल की ही बैंकों में नहीं पड़ा रहेगा। वित्त विभाग ने पहले चरण में पांच विभागों को इसके लिए चिन्हित किया है और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने तथा सरकारी पैसा बैंकों में जमा रखे जाने पर रोक लगाने के लिए भुगतान की यह नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है।
Advertisements


