
उत्तराखंड राज्य में आज फिर एक बार मौसम बदलने जा रहा है आज 12 नवंबर को मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं और अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। नवंबर में ठंड बढ़ने लगी है और ऐसे में बारिश तथा बर्फबारी के चलते लोगों को और अधिक ठंड महसूस होगी तथा पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले दिनों में फिर से मौसम करवट बदल सकता है और आज बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग तथा चमोली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।



