Uttarakhand:- शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार शुरू करेगी नई गतिविधियां…. औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर आयोजित किए जाएंगे गेम्स

उत्तराखंड राज्य में सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई गतिविधियां शुरू कर रही है उत्तराखंड में पर्यटन का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को गर्मियों और चार धाम यात्रा के सीजन का इंतजार नहीं करना होगा। सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर विंटर गेम्स कराने की योजना बना रही है। चार धाम के बाद उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा और बर्फ से लदगद पहाड़ रोमांचक साहसिक गतिविधियों तथा आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को सालभर प्रदेश की ओर आकर्षित करेगी। पर्यटन को 12 महीने की गतिविधि बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा, एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म का खाका तैयार किया है इसी कड़ी में चमोली जिले के औली में कृत्रिम बर्फ जमा कर विंटर गेम्स कराने की तैयारी चल रही है। वर्ष 2018 के बाद यहां फिर से शीतकालीन खेलों के आयोजन की उम्मीद दिखाई दे रही है और सरकार इन योजनाओ की सफलता के लिए प्रयासरत है।

Advertisements

Leave a Reply