बड़ा खुलासा-: दागी आरएमएस कंपनी ने ही कराई थी विधानसभा भर्ती परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में दागी आरएमएस कंपनी ने ही विधानसभा भर्ती परीक्षा भी कराई थी| जिसमें 32 पदों के लिए इसी साल मार्च में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी| हालांकि आरक्षण संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी|

Advertisements


बताते चलें कि वर्ष 2021 में विधानसभा में 32 पदों की भर्ती के लिए आरएमएस टेक्नो सोल्यूशन का चयन किया गया, लेकिन चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हुई| भर्ती परीक्षा का जिम्मा आरएमएस कंपनी को सौंपा गया| 1 अक्टूबर 2021 को 32 पदों के लिए आवेदन मांगे गए| 23 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई| 20 मार्च 2022 को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई| इसी दौरान भर्ती में आरक्षण रोस्टर निर्धारित न करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई| जिसके बाद कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश दिए| जिस कारण इन पदों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है|
मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की जांच के दौरान 32 पदों की भर्ती के लिए आरएमएस कंपनी का चयन करने का मामला सामने आया है| कंपनी के चयन में नियमों का पालन नहीं किया गया| परीक्षा कराने के लिए कंपनी को विधानसभा से भुगतान भी किया जा चुका है| विशेषज्ञ समिति ने फाइलों वह पत्रावलियों की जांच के दौरान आरएमएस कंपनी चयन में गड़बड़ी पाई है|