
देहरादून। खानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के बाहुबली नेता माने जाने वाले प्रणव कुमार चैंपियन को निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने खुली चुनौती दी है|
Advertisements

उमेश कुमार शर्मा ने कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है तो प्रणव कुमार चैंपियन किसी भी पार्टी से 2024 का लोकसभा चुनाव हरिद्वार से लड़ ले| उनके खिलाफ वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और प्रणव कुमार चैंपियन की जमानत भी जब्त होगी।
आपको बता दें बीते विधानसभा चुनाव में भी प्रणव कुमार चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह को निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने 8000 वोटों से हराया था|

