
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां चाकू गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। रुद्रपुर के रेशमबाड़ी इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की चाकू गोदकर हत्या कर दी और इस हमले के दौरान उसके भांजे समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा अब पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
Advertisements



