
उत्तराखंड राज्य में मदरसा बोर्ड खत्म कर सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया है और पिछले 5 सालों में 245 अवैध मदरसों को सील किया है इस तरह 5 वर्षों में सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए। मदरसा बोर्ड खत्म कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरू किया गया और नियमों का पालन न करने वाले 245 अवैध मदरसों को भी सील किया गया। नई व्यवस्था के तहत अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ा, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य भी बन गया है उत्तराखंड देश का पूर्ण साक्षर राज्य भाई घोषित हो चुका है और इस दौरान 189 अटल उत्कृष्ट स्कूलों की शुरुआत भी की गई। इसके साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा का पाठ्यक्रम में समावेशन करते हुए स्कूलों में गीता के श्लोक पाठ की शुरुआत भी की गई तथा इस तरह शिक्षा व्यवस्था में सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में काफी बदलाव किए गए हैं।



