
उत्तराखंड राज्य में मौसम के बदलते पैटर्न का असर अब साफ नजर आ रहा है राज्य में ठिठुरन बढ़ने लगी है तथा पाला और कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है हालांकि फिलहाल मौसम में कोई भी बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है मगर रात और सुबह ठंड से परेशानियां बढ़ने लगी है। खुले और ऊंचाई वाले इलाकों में पाले को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है हालांकि आज 27 और कल 28 नवंबर को पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी पाला और कोहरा छाने से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है और बारिश की बात करें तो दिसंबर की शुरुआत तक बारिश के कोई भी आसार नहीं है मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 नवंबर को पर्वतीय जिलों के साथ ही हरिद्वार, उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में पाला गिरने के साथ ही कोहरा छाने की संभावना जताई गई है और इसके साथ ही 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।



