बागेश्वर – चलो हाथ बढ़ाएं, हर बच्चे का बचपन सुरक्षित बनाऐं – अनीता

बागेश्वर - उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं मा0 जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर  पंकज तोमर के मार्गदर्शन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा  16 मई को विवेकानन्द इण्टर कालेज हिचैड़ी, कपकोट में ‘‘सुरक्षित बचपनः सुरक्षित भविष्य’’ अभियान के तहत विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 

जागरुकता शिविर के शुभारंभ में नालसा थीम सांग-‘‘एक मुट्ठी आसमान’’ गाना बजाया गया
अनीता कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा उपस्थित लोगों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 एवं मा0 नालसा (जागृति योजना), बाल विवाह, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, महिला हेल्पलाईन नम्बर 181 एवं पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी गयी। विधिक जागरुकता शिविर में गोबिन्द बल्लभ उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी द्वारा उपस्थित बच्चों को विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, नशे से होने वाले दुष्परिणाम, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। शिविर में राजेश रौतेला, अध्यक्ष, जिला बार एशोसिएशन बागेश्वर द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम एवं किशोर न्याय देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम, 2015 के बारे में जानकारी दी गयी।
जागरुकता शिविर में रिटेनर अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर त्रिलोक चन्द्र जोशी द्वारा उपस्थित लोगों को ई-फाईलिंग, ट्रू-कापी, विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप से सम्बन्धित विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 छात्र-छात्राओं व अध्यापको का बी0पी0 एवं सुगर की जांच की गयी। इसके अलावा रेड क्रास सोसाइटी टीम द्वारा सी0पी0आर सम्बन्धी डेमो प्रस्तुत किया गया। रेड क्रास सोसाइटी द्वारा उक्त जागरुकता शिविर में एक ह्वील चीयर भी वितरित किया गया।
विवेकानन्द इन्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सुरक्षित बचपनः सुरक्षित भविष्य विषय पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टों देकर पुरुस्कृत किया गया। जागरुकता शिविर में अजीम प्रेम जी फांउडेशन के सदस्य, बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य व अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply