गंगा में स्नान करने के दौरान डूबा अल्मोड़ा का युवक….मौत

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में मस्तराम घाट के पास गंगा में स्नान करने के दौरान एक युवक बह गया जिसकी इस दौरान मौत हो गई। एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद कर लिया है। युवक मस्तराम घाट पर स्नान कर रहा था इसी दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया जब युवक बहने लगा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद किया। थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे मस्तराम घाट पट्टी में अल्मोड़ा निवासी सूरज सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र माधव सिंह स्नान कर रहा था इसी दौरान वह गंगा में बह गया और कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक युवक पास के ही एक होटल में शेफ का काम करता था।

Leave a Reply