Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने राज्य में किया इंटर- स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन……खिलाड़ियों में भरा जोश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इंटर- स्टेट टेबल टेनिस का उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पहली बार राज्य को इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिल रहा है उन्होंने आज बुधवार को परेड ग्राउंड देहरादून स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर- स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया और खुद भी टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों में जोश भरा तथा उत्तराखंड को गौरवान्वित महसूस कराते हुए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री का कहना था कि टेबल टेनिस एक ऐसा खेल है जिसमें गति, संतुलन ,तकनीक और मानसिक दृढ़ता का समन्वय आवश्यक होता है यह खेल खिलाड़ियों को त्वरित निर्णय क्षमता, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करना भी सिखाता है।

Leave a Reply