अल्मोड़ा:- अंबेडकर जयंती पर पुस्तकालय का शुभारंभ

भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के सुअवसर पर शिल्पकार भवन भिकियासैंण अल्मोड़ा में बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा ‘आखरशाला’ पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेम सिंह रावत ,विधायक प्रतिनिधि रानीखेत एवं शिल्पकार सेवा समिति के सम्मानित सदस्यों के कर कमलों द्वारा पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। समाज को ज्ञान से तथा ज्ञान को विज्ञान से जोड़ने की इस अनुठी मूहिम में बुरांश संस्था द्वारा स्थापित आखर पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य समाज में पठन-पाठन की प्रवृत्ति के विकास के साथ रचनात्मकता व बौद्धिकता का विकास करना है। इस अवसर पर संस्था संयोजक हेमन्त कुमार तथा सह संयोजक कैलाश चंद्र ने बताया कि बुरांश संस्था द्वारा संचालित ‘कारवां किताबों का’ अभियान के तहत यह पुस्तकालय खोला जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हर आयु वर्ग के नागरिकों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि महोदयान एवं शिल्पकार सेवा समिति के संरक्षक भागीरथ चौधरी, उपाध्यक्ष एस आर चंद्रा, सचिव गौरी शंकर, उप सचिव बंशीधर, कोषाध्यक्ष रमेश चौधरी, बी आर भारती एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर भोले शंकर, कृपाल सिंह शीला, बसन्त कुमार, चंद्र प्रकाश चौधरी, शिवेंद्र कुमार, बलवंत राम, दीपा गोस्वामी, वीना देवी, चंद्र प्रकाश आर्य, रमेश चंद्र, पूरन चंद्र, नारायण राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply