

अल्मोड़ा। जिले के कोसी बैराज में जल्द ही वॉटर स्पोर्ट्स शुरू होंगे इसके लिए पर्यटन विकास कोशिश कर रहा है जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक हुई जिसमें जिले में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर ध्यान दिया गया और कई ऐसे निर्णय लिए गए जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिले। बैठक में कोसी बैराज में जल्द ही वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने की बात कही गई डीएम अंशुल सिंह ने जिले में चल रही और प्रस्तावित पर्यटन योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रचार- प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने कहा कि कोसी बैराज क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स को सभी सुरक्षा मानकों के साथ जल्द ही शुरू किया जाए जिससे कि पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

