जनगणना 2026:- अनिवार्य होंगे आईडी कार्ड….. दैनिक प्रगति रिपोर्ट के दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में जनगणना के दौरान फील्ड पर कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिए गए हैं। फील्ड पर जनगणना के लिए जाने वाले कर्मचारियो के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य है और उसके साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट के निर्देश भी उन्हें दिए गए हैं। नगर आयुक्त और प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई और इस दौरान जनगणना कार्य को समयबद्ध तथा प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए भी ध्यान दिया जा रहा है तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणको और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं इस पर नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी कर्मचारी फील्ड में कार्य के दौरान अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें यदि किसी गृह- स्वामी ने पहचान पत्र मांगा तो कर्मचारी अपना परिचय देते हुए एचएलबी लिस्टिंग का कार्य करेंगे।

Leave a Reply