

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदल ली है राज्य में 48 घंटे के अंतर्गत बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटो के अंदर राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं और आगामी 5 मई तक कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार भी है, इस दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना पहाड़ी क्षेत्रों में जताई गई है जिससे कि किसान और आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

