
अल्मोड़ा। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर में देश विदेश से लोग आते हैं ऐसे में मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटो इंतजार करना पड़ता है मगर कुछ लोग इंतजार से बचने के लिए वीआईपी पास, दान पर्ची, फर्जी राजनीतिक पहचान का सहारा लेकर धाम में एंट्री ले रहे हैं। बीते रविवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां फर्जी लाल- नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की व्यक्ति ने कोशिश की और उसकी यह कोशिश उसे ही भारी पड़ गई। पुलिस ने यूपी नंबर वाले वाहन पर लगी फर्जी लाल नीली बत्ती हटाकर चालक का चालान किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को यूपी के पीलीभीत नंबर वाले वाहन में फर्जी लाल नीली बत्ती लगी मिली पुलिस के अनुसार वाहन चालक जागेश्वर मंदिर में जल्दी प्रवेश पाने के उद्देश्य से बत्ती का प्रयोग कर रहा था तभी मामले का संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने वाहन चालक का चालान किया और सख्त चेतावनी भी दी।


