
अल्मोड़ा। जिले के जंगल लगातार जल रहे हैं गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही है पूरे जिले में धुंध सी छा गई है जिससे कि लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। आग लगने के चलते ही गर्मी भी काफी अधिक महसूस हो रही है काफी दिनों से बारिश न होने के चलते तापमान बढ़ गया है और दूसरी तरफ जंगल की आग वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रही है। वातावरण में धुंध सी छा गई है और गर्मी भी काफी अधिक बढ़ गई है। बिनसर, रानीखेत, द्वाराहाट ,चौखुटिया समेत कई क्षेत्रों के जंगल जल रहे हैं आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है और वातावरण में धुंध की मोटी परत बन गई है। बिनसर वन्य जीव अभ्यारण से सटे भैंसोड़ी और दलाड़ क्षेत्र के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं , स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैल रही है और चारों ओर धुंध का गुबार छाया हुआ है जिसके चलते हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है और लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


