
बागेश्वर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो चुका है। बीते रविवार की रात हुए बहु चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया गया है। बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है और पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया को गिरफ्तार किया है तथा उसकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर ली है। रविवार रात को पूरन चंद्र खोलिया और उनकी पत्नी भगवती देवी को उनके भतीजे ने लहूलूहान कर दिया इसके बाद उनके पोते निखिल खोलिया ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी सूचना मिलते ही बैजनाथ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुजुर्ग दंपति को उपचार हेतु बैजनाथ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच की गई तो वारदात को अंजाम देने वाला दंपति का भतीजा ही निकला। 10 साल पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने ही चाचा चाची को रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और खुद वारदात को अंजाम देने के बाद वह ग्राम प्रधान के पास पहुंचा तथा घटना की जानकारी दी इसके बाद वह खुद अमोली के रास्ते नदी पार कर फरार हो गया मगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।





