
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) व उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता द्वारा द्वारा दिनांक- 28/10/2026 को सुरक्षित बचपन ( सुरक्षित जीवन) अभियान ( A Pan india school Awareness Campaign)
जागरुकता अभियान के तहत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में जागरूकता शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण, सर्वांगीण विकास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी जानकारी, सकारात्मक विचार बुनियादी सुविधाएं नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना 2024, POCSO (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) 2012, मेरा बचपन मेरा अधिकार,यौन उत्पीड़न, बाल-विवाह निषेध,बाल तस्करी, असुरक्षित स्पर्श,बच्चों के कानूनी अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा, साइबर सैल नंबर 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। एवं उक्त अभियान के पंफ्लेट वितरित किये गए। शिविर में मोहम्मद याकूब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, नवल बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, योगेश चंद्र उपाध्याय कोतवाल अल्मोड़ा, रोहित बिष्ट असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्मोड़ा सुशील सोहन लाल, विद्यालय प्रबंधक, विपुल कार्की एकेडमिक हैड,
व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।





