गरुड़ – दुबई की धरती पर उत्तराखंड देवभूमि सांस्क‌तिक कला समिति ने आयोजित किया दुबेई 2026 कौतिक…. राज्य के प्रवासियों ने बढ़चढ़कर किया प्रतिभाग

रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी)

Advertisements

गरुड़ (बागेश्वर ) । देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, लोककला और परंपराओं को विदेश की धरती पर जीवंत रखने के उद्देश्य से देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला समिति की ओर से दुबई कौतिक 2026 सीजन-2 का आयोजन किया गया। कौतिक में उत्तराखंड के प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आयोजक कमेटी के सदस्य बसंत तिवारी ने बताया कि विदेश में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखने तथा पहाड़ की लोक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से हर वर्ष दुबई कौतिक का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी कौतिक में प्रवासियों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।
कौतिक के दौरान नंदा देवी राजजात की झांकी और नंदा की डोली आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोक कलाकार ललित मोहन जोशी के गीतों पर प्रवासी जमकर झूमे। कार्यक्रम के माध्यम से दुबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ी संगीत की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के सदस्य नवीन जोशी, जीवन भट्ट, गोविंद फर्त्याल, पूरन नगरकोटी, कुशाल बिष्ट, शंकर शाह, भूपेंद्र हुलेरिया, कमला नोटियाल, तेजबीर राणा, ईश्वर नगरकोटी,हर्षित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Posts