अल्मोड़ा:- जिले की एलआरसाह रोड में स्कूल समय के दौरान नहीं चलेंगे चौपहिया वाहन

अल्मोड़ा। जिले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल समय में एललारसाह रोड में चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे। नगर के एलआरसाह रोड पर स्कूल टाइम में चौपहिया वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है ताकि बच्चे सुरक्षित आ जा सके और किसी अप्रिय घटना का खतरा भी ना रहें। इस दौरान चौपहिया वाहन एनटीडी से शिखर तिराहे की ओर आ सकते हैं लेकिन जाने पर रोक लगाई हुई है और इस संबंध में एसएसपी चंद्रशेखर और घोड़के ने नए निर्देश जारी किए हैं इस निर्णय के बाद अब सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक और दोपहर को 12:30 से 2:30 बजे तक इस सड़क पर चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Advertisements

Recent Posts