Uttarakhand:- जनगणना ड्यूटी में लापरवाही करने के चलते 12 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

उत्तराखंड राज्य में चुनाव जनगणना के दौरान नगर निगम का प्रदर्शन कुछ खास देखने को नहीं मिला है देहरादून में दून नगर निगम का प्रदर्शन जनगणना के दौरान खराब देखने को मिला और जनगणना ड्यूटी में प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन देहरादून नगर निगम का ही चल रहा है कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जनगणना का कार्य प्रभावित हो रहा है जिसे देखते हुए नगर निगम ने सख्त कार्यवाही की है और जनगणना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 12 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जनगणना में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त ना करने के बात कही गई थी मगर कर्मचारियो के खराब प्रदर्शन के चलते उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply