अल्मोड़ा:- फर्जी दस्तावेजों के चलते तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

अल्मोड़ा। जिले में फर्जी दस्तावेजों के चलते 3 सहायक अध्यापकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के जाली दस्तावेज तैयार कर शिक्षक महकमें को गुमराह करने और सरकारी सेवा हथियाने के संगीन मामले में तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की है। जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली विभिन्न प्राइमरी स्कूलों में तैनात शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जब जांच की गई तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया और जांच में धांधली की पुष्टि होने के बाद विभाग इन्हें पूर्व में ही सेवा से निष्कासित कर चुका है तथा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply