Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा किया गया खेल महाकुंभ का समापन…. देहरादून ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज खेल महाकुंभ का समापन किया गया और देहरादून को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी इस दौरान मिली। मुख्यमंत्री द्वारा आज खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया गया समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है यह हमें जीवन में आगे बढ़ना, अनुशासन विकसित करना और पीछे छूट जाने पर फिर से उठने का साहस जुटाना जैसी कई बातें सिखाते है और हमारे व्यक्तित्व को भी निखारते हैं तथा शरीर को स्वस्थ रखते है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल खेल महाकुंभ नको जन-जन की भागीदारी का अभियान बनाने का काम किया है तथा इस खेल महाकुंभ में कई खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है और देहरादून ने इस दौरान मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की है।

Advertisements

Leave a Reply