

अल्मोड़ा। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बीते शनिवार शाम से ही क्षेत्र में दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए, करीब 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद लिया। वीकेंड के साथ ही अक्षय तृतीया पर्व के चलते जागेश्वर में भक्तों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार रात होने तक जागेश्वर क्षेत्र के लगभग सभी होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे पैक हो गए और आज रविवार सुबह 4:00 बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों की भीड़ काफी अधिक होने के चलते सड़क तक श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन लगानी पड़ी और घंटो तक इंतजार करना पड़ा अक्षय तृतीया के अवसर पर बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धा श्रद्धालु काफी दूर दराज के क्षेत्र से यहां पहुंचे इस दौरान आसपास के व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।

