Uttarakhand:- हाई कोर्ट की शरण में आए पंजाब से भागे प्रेमी युगल…. सुरक्षा की मांग करने के दौरान हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हाईकोर्ट में पंजाब से भागे प्रेमी युगल ने शरण ली और इस दौरान सुरक्षा की मांग की हालांकि युवक को इसी बीच गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक पंजाब से भागकर प्रेमी युगल नैनीताल पहुंचे और उन्होंने हाई कोर्ट से सुरक्षा की मांग करी, इस दौरान सुनवाई करते हुए पूरा मामला ही पलट गया और जज के आदेश पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया तथा युवती को काउंसलिंग के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया है। दरअसल कोर्ट के निर्देश पर जांच की गई और इस दौरान पता चला कि पंजाब के पटियाला जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को उक्त युवक के खिलाफ नाबालिक को भगाने के आरोप में पहले से ही मुकदमा दर्ज है और उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान शनिवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया मेडिकल में युवती के नाबालिक होने की पुष्टि हुई इसके बाद आरोपी युवक जतिन को गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी को काउंसलिंग के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया।

Leave a Reply