

उत्तराखंड राज्य में आज से गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हो जाएगा और ऐसे में गढ़वाल आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए रात को वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। वाहनों के संचालन को लेकर जारी आदेशों के अनुसार रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन बंद रहेगा और सुबह 4:00 से रात 10:00 बजे तक वाहनों का संचालन होगा इसके साथ ही ट्रक और अन्य भारी वाहन ही रात्रि में संचालित होंगे इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सुबह 4:00 बजे तक किसी भी यात्री वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है इसके साथ ही हाईवे पर भीड़ नियंत्रण पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं और श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

