अल्मोड़ा:- ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश के बाद अब हमलावर को मारने के लिए माना प्रशासन

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र में लगातार वन्य जीव ग्रामीणों का रहना मुश्किल कर रहे हैं सल्ट विकास खंड में वन्य जीव के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीणों ने लगातार आदमखोर वन्य जीव को मारने की मांग करी तथा गुस्साए ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने से भी रोक दिया इसके साथ ही वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप भी लगाए ग्रामीणों ने हमलावर बाघ को आदमखोर घोषित कर उसे मारने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग रखी है। सूचना पर प्रशासन और पुलिस तथा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और डीएफओ दीपक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। देर रात तक चली वार्ता के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लिखित पत्र में अधिकारियों को सौंपा जिस पर सहमति जताते हुए अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत हमलावर बाघ या तेंदुए को मारने की अनुमति दे दी गई है और अब आदमखोर को मार सकते हैं।

Leave a Reply