Uttarakhand:- शिक्षकों को अब एक क्लिक पर मिलेगी छुट्टी…. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के शिक्षकों को अब एक क्लिक पर छुट्टी मिलेगी उन्हें छुट्टी देने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। प्रदेश में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है और ऐसे में अवकाश स्वीकृती की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी जो सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी इससे शिक्षकों की छुट्टी एक क्लिक पर मंजूर हो जाएगी। उन्होंने बताया की नई व्यवस्था से अवकाश से संबंधित रिकार्ड भी सुरक्षित रहेंगे और भविष्य में प्रशासनिक असुविधा भी नहीं होगी। इससे न सिर्फ शिक्षको बल्कि अधिकारियों को भी अवकाश स्वीकृती में आसानी होगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विभागीय अधिकारी शीघ्र ही ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को लागू करें।

Leave a Reply