अल्मोड़ा:- मेरा युवा भारत ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप का हुआ समापन

अल्मोड़ा। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप का समापन डाइट अल्मोड़ा के आनंदम सभागार में किया गया। समापन अवसर पर एक राष्ट्र एक चुनाव पर युवा संसद का आयोजन किया गया । “युवा पार्लियामेंट “शीर्षक पर वाद -विवाद प्रतियोगिता में प्रथम -सौरभ , द्वितीय -कविता, तृतीय -मिनाक्षी एवं सांत्वना पुरस्कार दीपांशु एवं एकता को प्रदान किया गया।
भारत के नेता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -कविता, द्वितीय -नेहा तृतीय -सौरभ सांत्वना पुरस्कार नंदन एवं प्रियांशु को प्रदान किया गया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा मुख्य अतिथि के रूप में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से गोपाल सिंह गैड़ा,( पूर्व प्राचार्य), पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी जसौद सिंह बिष्ट (पूर्व रेंज अधिकारी )तथा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी द्वारा समापन अवसर पर अपने विचार व्यक्तित्व किये गये। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों के 35 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है, कार्यक्रम में युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और युवाओं मे कुशल नेतृत्व की भावनाओं को विकसित करने के लिए कम्युनिकेशन स्किल, योग व मेडिटेशन, कैरियर एंड गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट , डिजिटल सिटीजनशिप साक्षरता कम्युनिटी मोबाइलेजेश digital literacy हैप्पीनेस कार्यक्रम स्टेटस मैनेजमेंट भारत का ज्ञान इमोशनल इंटेलिजेंस आदि विभिन्न यूथ पार्लियामेंट सेशन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माय भारत के जनपद युवा कार्यक्रम अधिकारी कमल त्रिपाठी, फारमुद अख्तर पूर्व रैज अधिकारी तथा पतंजलि किसान संगठन के प्रदेश प्रभारी जसवंत सिंह बिष्ट , हार्टफुलनेस संस्था के गोपाल सिंह गैड़ा डाइट के डॉक्टर रमेश सिंह रावत द्वारा विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ दीपा जलाल, डॉ रमेश सिंह रावत, महेंद्र सिंह सिंह भंडारी ,डॉ कामाक्षा मिश्रा तथा प्रकाश चंद्र आर्य द रहे । इस अवसर पर फरमूद अख्तर, संदीप सिंह नयाल, कमल टम्टा ,राहुल जोशी, कमलेश भट्ट, दिव्या जोशी आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे ।

Advertisements

Leave a Reply