
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गतिविधियों के बाद उन्हें प्रोटोकॉल याद दिलाए उन्होंने प्रोटोकॉल याद दिलाते हुए पत्र लिखा और कहा कि हरीश रावत रोड शो तथा अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे है लेकिन इसकी सूचना ना तो प्रदेश अध्यक्ष को दी गई और ना ही उन्हें कुछ बताया गया, प्रभारी ने अनुरोध करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का इशारा भी दिया है। कुछ माह पूर्व हरीश रावत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए थोड़े समय के लिए ब्रेक पर थे और तीन माह बाद दिल्ली व अन्य प्रवास पर स्वास्थ्य लाभ लेकर रावत लौटते हुए सक्रिय हो गए उन्होंने हरिद्वार में एक रोड शो किया तथा अन्य क्षेत्रों में भी उन्होंने रोड शो किए इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में कुछ विवादित बयान भी दिए हैं और ऐसे में कुमारी सैलजा ने उन्हें पत्र भेज कर प्रोटोकॉल याद दिलाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की इस सक्रियता पर पार्टी के नेता भी असहज थे और वह पार्टी हाईकमान पर इन गतिविधियों को रोकने का दबाव बना रहे थे अब कुमारी सैलजा द्वारा भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र भेजा गया है।





