महंगाई और बेरोजगारी को आम आदमी पार्टी बनाएगी विधानसभा चुनाव में मुद्दा- औतार सिंह राणा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां खूब सारी तैयारियों में लगी हुई है तथा विपक्ष पर खूब कटाक्ष कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औेतार सिंह राणा का कहना है, कि भाजपा व कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा विकल्प है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुद्दा प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई होगा।

Advertisements

उनका कहना है यदि उत्तराखंड वासियों ने एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दिया तो आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को काफी अच्छी तरीके से विकसित करने की कोशिश करेगी आम आदमी पार्टी वृद्ध जनों को मुफ्त चारधाम की यात्रा करवाएंगी तथा उत्तराखंड के स्कूल व अस्पतालो को भी काफी विकसित करेगी। उनका कहना है कि सालों से उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की सरकार ही सत्ता में रही है एक बार जनता को आम आदमी पार्टी को भी प्रदेश में सेवा का मौका देना चाहिए।