Uttarakhand:- जारी हुआ शासनादेश….. मुफ्त कोचिंग के लिए एससी- एसटी परिवारों की बढ़ाई आय सीमा

उत्तराखंड राज्य में शासन द्वारा मुफ्त कोचिंग के लिए एससी और एसटी परिवारों की आय सीमा में बढ़ोतरी कर दी गई है इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है। आर्थिक स्थिति के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पीछे रह जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है और प्रदेश सरकार ने मुफ्त कोचिंग सुविधा के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं के परिवारों की वार्षिक आय सीमा में चार गुना बढ़ोतरी की है यानी कि अब 8 लाख तक आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। पहले यह आय सीमा ₹200000 निर्धारित थी जिसके बाद अब इसे चार गुना बढ़ाकर ₹800000 कर दिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply