
उत्तराखंड राज्य में आगामी शैक्षिक सत्र से राज्य के 12 आईटीआई संचालित किए जाएंगे और इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए शासन ने प्रदेश के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आगामी शैक्षिक सत्र से संचालित करने का निर्णय लिया है। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विकासखंड के तहत थल मूनाकोट विकास खंड के बढ़ावे ,पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड के द्वारीखाल और पौड़ी, चमोली के देवाल और घाट, चंपावत के बाराकोट ,हरिद्वार के बहादराबाद विकासखंड के लालढांग ,चकराता के लाखामंडल ,बागेश्वर के गरुड़, उधम सिंह के रुद्रपुर विकासखंड के तहत किच्छा आईटीआई का संचालन किया जाएगा और इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



